
सिकंदराराऊ। लगातार हो रही बरसात से कस्बा के हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। जल निकासी न होने के कारण कस्बा में जगह -जगह जलभराव हो गया । जलभराव होने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । लोग नाले नालियों के गंदे पानी के मध्य होकर गुजरे। पंत चौराहे समेत एक दर्जन से अधिक सड़क धस गई और कासगंज रोड पर एक पेड़ गिर गया ।
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते हुए पूरा कस्बा ताल तलैया का रूप धारण कर चुका है। बरसात होने से नाले नालियां चौक होने कारण उफान भरने लगे । नाले नालियों का गंदा पानी सड़को पर हिंडोले भरने लगा । नाले नालियों का गंदा पानी दुकानों एवं घरों में भर गया । कस्बा के तहसील परिसर ,मोहल्ला बगिया बारहसैनी, अनल कॉलोनी, रोशनगंज, खिजरगंज, मटकोटा , नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड , रोशनगंज , नौरंगाबाद आदि स्थानो पर जलभराव हो गया। जिससे लोगो को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क बरसात के चलते धस गई हैं। जिससे लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार को कासगंज रोड स्थित बिजली घर के निकट एक पेड़ सड़क पर अचानक गिर गया। जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। लगातार हो रही बरसात के चलते हुए विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है ।












