विद्युत करंट की चपेट में आकर महिला हुई घायल

सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित गांव नगला विजन में एक महिला की गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है ।
बताया जाता है कि गांव नगला विजन निवासी 28 वर्षीय पूनम पत्नी अनिल कुमार गुरुवार की दोपहर को अपने घर पर बिजली का तार लगा रही थी। तभी अचानक तार में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर महिला घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका चल रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment