सिकंदराराऊ। बरसात के शुरू होते ही सर्प दंश की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। जहरीले सांप बरसात होने के कारण अपने बिलो से बाहर निकलकर घरों की ओर रुख कर रहे हैं और लोगों को काट रहे हैं। इसी क्रम में कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी में गुरवार की दोपहर को खेत पर काम करते हुए एक किसान को सांप ने काट लिया। जिससे किसान की हालत बिगड़ने लगी । आनन फानन में परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए । जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे एंटी वेनम वैक्सीन लगाकर उसकी जान बचाई गई ।
बताया जाता है कि गांव खेमगढ़ी निवासी 28 वर्षीय मनवीर सिंह पुत्र मुकंदी लाल गुरुवार की दोपहर को अपने खेत पर काम कर रहा था । इस दौरान एक जहरीले सर्प ने उसके पैर में काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी । तत्काल परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा उसको एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे बताया कि सिकंदराराऊ में एंटी वेनम वैक्सीन लगने के कारण उसकी जान बच गई । उपचार के बाद परिजन उसे सकुशल गांव में ले आए।









