35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला लाला का नगला में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।


बताया जाता है कि मोहल्ला लाला का नगला निवासी 35 वर्षीय विवेक पुत्र कालीचरन मंगलवार की देर रात्रि करीब 12 बजे अपने घर की छत पर था। तभी अचानक कुछ बंदर आ गए। बंदरों की घुड़की से डरकर विवेक का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में विवेक को तत्काल अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात भर उसका इलाज चला। चिकित्सकों ने उपचार के बाद बुधवार दोपहर उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने पर विवेक जैसे ही देहरी पर पहुंचा। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग मां को छोड़ गया है। मृतक मोहल्ला लाला का नगला में किराए के मकान में रहता था और मेहनत-मजदूरी कर स्थानीय अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । परिजनों ने गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment