सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में एक पुत्रवधू अपने भाई एवं बहन के साथ मिलकर अपनी सास को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देती है । पीड़िता सास ने कोतवाली तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी सरोज देवी पत्नी राजपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्रवधू मन्नू देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी मोहल्ला गड्डा जनपद कासगंज अपने भाई अर्जुन तथा बहन अंजू के साथ मिलकर उसे घर पर आकर आए दिन गाली गलौज करती है और जमीन अपने नाम कराने की कहती है । जमीन नाम न करने पर जान मारने की धमकी देती है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












