मजदूरी के रुपए मांगने पर दलित राजमिस्त्री को मारपीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुटेरा में नामजद ने एक दलित राजमिस्त्री को मजदूरी के 40 हजार रुपए मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया तथा जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पोरा निवासी रुवेन्द्र जाटव पुत्र दयाराम जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह चिनाई का कार्य करता है। वह गांव नगला कुटेरा पोरा निवासी बंटू यादव पुत्र नरसी यादव से अपनी मजदूरी के 40 हजार रुपए मांगने को गया था। आरोपी ने जाति सूचक गालियां देकर उसे अपमानित किया । जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने उसके औजार भी नहीं दिए और मजदूरी देने से मना कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी भी दी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment