डंडा मारकर भाई की हत्या करने के आरोपी को भेजा जेल

हत्या में प्रयुक्त चौखट की लकड़ी (डंडा) किया बरामद थाना हसायन क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर का मामला

 

सिकंदराराऊ। थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव हुसैनपुर अलीगढ़ रोड से थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव खेड़ा सुल्तानपुर में अपने भाई की डंडा मारकर हत्या करने के आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चौखट की लकडी (डण्डा) बरामद कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा सुल्तानपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र राजेश कुमार ने 20 जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 जून को उसके पिता राजेश कुमार अपने मित्रों के साथ दावत खाने जा रहे थे । तभी चाचा सुनील कुमार द्वारा उसके पिता के सिर में चौखट की लकड़ी (डण्डा) मारकर हत्या कर दी । घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दबिश देकर मंगलवार को आरोपी सुनील कुमार पुत्र भुजवीर सिंह निवासी गांव खेड़ा सुल्तानपुर थाना हसायन को हत्या में प्रयुक्त चौखट की लकड़ी (डंडा) समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सुनील कुमार ने पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार ने बताया कि 19 जून की रात्रि 8 बजे करीब वह अपने घर पर मौजूद था । तभी उसका भाई राजेश कुमार पैसो की बातों को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा । गाली देने से मना किया तो वह उससे लिपट गया तो गुस्से में आकर उसने राजेश को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गया और वहीं पास में पड़ी दरवाजे की चौखट की लकड़ी (डण्डा) को उठाकर अपने भाई के सिर में मारा। जिससे उसके भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गयी ।बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment