सिकंदराराऊ । कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पर खाने के रुपए मांगने पर नामजदों ने होटल संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी अमन उर्फ वासू पुत्र मनोज कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बस स्टैण्ड के पास होटल चलाता है। 2 जुलाई की रात्रि 9.30 बजे बजे करीब धर्मेश पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी अवागढ़ जिला एटा हाल निवासी पंत चौराहा सिकंदराराऊ ने उसके होटल पर खाना खाया । उसके द्वारा धर्मेश से खाने के पैसे मांगे । तो धर्मेश व मनोज ने पैसे देने से मना कर दिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसके द्वारा गाली गलौज का विरोध किया गया तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












