20 वर्षीय मंदबुद्धि युवक लापता

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी अनल कॉलोनी निवासी एक मंदबुद्धि 20 वर्षीय युवक अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया ,किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
मोहल्ला बगिया बारहसैनी अनल कॉलोनी निवासी रामकिशन पुत्र तेज सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि उसका 20 वर्षीय पुत्र रामू जो मंद बुद्धि है, जो बोल और सुन नहीं सकता है। गुरुवार की सुबह 6:30 बजे करीब घर से अचानक लापता हो गया । परिजनों द्वारा उसे काफी तलाश किया गया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment