सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जिमिसपुर निवासी कैलाश पुत्र कुंवरपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 21 जून की रात्रि 12:35 बजे करीब अपने खेत पर पानी लगाने के लिए जा रहा था । तभी रास्ते में गांव के ही बबलू उर्फ कालू पुत्र सुभाष चंद्र, अवनीश व अल्पेश पुत्रगण महिपाल सिंह, सुभाष चंद्र पुत्र अनोखेलाल, पूता देवी पत्नी सुभाष, दिनेश पुत्र रामसेवक, राजू पुत्र चरण सिंह गाली गलौज करते हुए आए। उसने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों व सरिया से उसके ऊपर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए अमन पुत्र महेश चन्द्र , अभिषेक पुत्र रमेश चन्द्र, उषा देवी पत्नी वदन सिंह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









