किसान के खेत पर लगी मोटर को चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में बीती रात्रि को चोरों ने धावा बोल दिया । चोरों एक किसान के खेत पर लगी मोटर को पार कर दिया। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव गिनौली किशनपुर निवासी गिरीश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि उसके खेत में सिंचाई हेतु मोटर लगी हुई थी । शुक्रवार की देर रात्रि को उनके खेत पर लगी मोटर को चोर चुराकर ले गए। शनिवार सुबह जब पीड़ित किसान खेत पर पहुंचे तो वहां लगी मोटर गायब मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment