निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मजदूर की मलबे में दबकर मौत, मचा कोहराम

सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान की 10 फीट ऊँची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर एक 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। आनन फानन में मकान स्वामी मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


बताया जाता है कि गांव सराय निवासी चंद्र किशोर पुत्र बदन सिंह के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन मकान की 10 फीट ऊँची एक नवनिर्मित दीवार भरभराकर अचानक गिर पड़ी। दीवार के मलबे में गांव के ही 50 वर्षीय मजदूर अमर सिंह दब गए। आनन फानन में मलबे से मजदूर अमर सिंह को निकाला गया। मकान स्वामी उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मजदूर अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मजदूर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment