तहसील सभागार में तहसीलदार डाॅली यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबधित अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शनिवार को लगाए गये समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों ने तहसीलदार के सामने अपनी फरियाद सुनाई तहसीलदार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












