कौमारी में बिजली विभाग ने घर-घर जाकर बकाया बिजली बिल जमा कराए गए

 के गांव कौमारी में बिजली विभाग ने विद्युत बकायादारों पर वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं के घरों का दौरा किया, उनके बिजली बिलों की जांच की और मौके पर ही लंबित बिलों भुगतान कराकर बकाया बसूला।
  शनिवार को  गांव कौमरी में विद्युत विभाग की कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने एक दर्जनभर से अधिक उपभोक्ताओं के लंबित बिजली बिल जमा कराए। जेई ओमपाल सिंह के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम में अन्य उपभोक्ताओं को भी समय पर बिल जमा करने की हिदायत दी गई, ताकि भविष्य में उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस विशेष अभियान में जेई ओमपाल सिंह के साथ लाइनमैन खन्ना ठाकुर, बंशी, बॉबी कुशवाहा, कालूराम, रवेंद्र, अनीश सहित बिजलीघर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। जेई ओमपाल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ-साथ बकाया वसूली का कार्य निरंतर जारी है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment