नहर में मिला अज्ञात युवक का शव : सनसनी

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव सुजिया बहरदोई के पास नहर में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से भारी सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है और उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक थाना चंदपा क्षेत्र के गांव सूजिया बहरदोई के पास आज नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना चन्दपा क्षेत्र में ग्राम सूजिया की तरफ से ग्राम बहरदोई की तरफ जा रही नहर में नगला कलू के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है और वह महरुम रंग की गोल गले की टी-शर्ट व क्रीम रंग का कुर्ता तथा हल्का ग्रे रंग का लोवर पहनें है तथा दाहिने हाथ में लाल रंग का कलावा व काले रंग का धागा तथा दाहिनें पैर में भी काला रंग का धागा बंधा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के शव की शिनाख्त हेतु आम जनों से कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शव के सम्बन्ध में कोई जानकारी हो तो थाना चन्दपा को सूचित करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment