हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे से सम्बन्धित 1आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड (पीसीआर) पर लाकर उसकी निशादेही से हत्या के प्रयास हेतु प्रयुक्त 1 तमंचा व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक गत 18 मई को वादिया द्वारा सूचना दी कि वादिया व उसका बेटा दुकान पर बैठे थे, तभी हर्ष अपने अन्य साथियों के साथ आया औऱ उसके बेटे को आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया तभी उनके द्वारा वादिया के बेटे के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटना करने वाले आरोपियों से बरामदगी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास की घटना करने वाले 1 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आरोपी करन उर्फ कन्नू शर्मा पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ढकपुरा द्वारा कोर्ट में सरेंडर किया गया था। आज न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पीसीआर) पर लेकर आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 1 तमंचा व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मय टीम थाना हाथरस गेट शामिल थे।












