सादाबाद। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुंजलपुर मोड़ के पास से एक शातिर को अवैध तमंचा और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 12 बोर,01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को अपना नाम पंकज देशवाल पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम रमचेला बताया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम शामिल थे।









