सासनी। कोतवाली क्षेत्र हाथरस अलीगढ़ रोड पर आज सुबह पैदल जा रहे एक कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी को कोल्ड स्टोरेज के निकट ही एक अज्ञात वाहन में रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मौहल्ला नया बिजलीघर निवासी 22 वर्षीय युवक संजय कुमार पुत्र यतेंद्र कुमार शिवांग कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत था। वह आज सुबह पैदल-पैदल कोल्ड स्टोरेज की ओर ही जा रहा था तभी शिवांग कोल्ड स्टोरेज के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां राहगीरों की भीड़ लग गई। वहीं उसके परिवार के सदस्य भी वहां पर पहुंच गए और घायल संजय को तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस हाथरस ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित था और युवक की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।












