सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक युवक को जलेसर मार्ग से अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई श्रीचंद्र अपने हमराहो के साथ कस्बा पुरदिलनगर में गस्त पर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर जलेसर मार्ग खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम जितेंद्र कुमार पुत्र नेकराम निवासी गांव सुल्तानपुर थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।









