युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सोरों गेट में नामजद ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया । घायल युवक के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला सोरों गेट निवासी रंजीत कुमार पुत्र केवल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 जून की सुबह 8 बजे मौहल्ले के ही आकाश पुत्र सोहन लाल ने मेरे भाई महावीर सिहं को गाली गलौज कर दी ।जब महावीर ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने महावीर पर लाठी डंडों एवं ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment