सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर में नामजदों ने खेत पर रखवाली कर रहे एक दलित को मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अमृतपुर असदपुर निवासी हरपाल सिहं जाटव पुत्र पूरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 8 जून की रात्रि रात्रि 10.30 बजे करीब खेत पर मक्का की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही शिवकेस यादव पुत्र विजयपाल यादव, सौरभ यादव पुत्र रामखिलाड़ी यादव व उपेन्द्र यादव पुत्र रिसाल यादव गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी उसे जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











