पिता पुत्र को मारपीट एवं पथराव कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला अडू में नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट एवं पथराव कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अडू निवासी लेखम सिह पुत्र प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 जून को अपने घर पर थे। तभी गांव के ही सुनील कुमार, रिंकू, यतीश कुमार और भी लोग थे । जिन्हें पीड़ित पहचान नहीं पाया । आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़ित से कहने लगे कि तेरा बेटा कहा है । उस दौरान पीड़ित का पुत्र घर पर नहीं था । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं ईंट पत्थरों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी सुशील ने पीड़ित को तमंचा दिखाकर कहा कि अगर थाने गए तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार देगे । उसके बाद जब उसका बेटा घर आया तो आरोपियों उसके बेटे के ईट फेंक कर मारी। जिससे वह भी घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment