अवैध देशी शराब समेत दबोचा

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गांव निजामतपुर स्थित बंबे के पास से अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई ब्रजेश कुमार अपने हमराहो के साथ गस्त पर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बंबा पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम कोमल सिंह पुत्र विपतीराम निवासी गांव निजामतपुर थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment