
हाथरस। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा शासन की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत सहपऊ द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जागरूक नागरिकों के साथ बाजार क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन को एकल.उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, जल स्रोतों के प्रदूषण तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान लोगों से प्लास्टिक की थैलियों एवं अन्य एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग बंद करने तथा उनके स्थान पर कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की गई। नगर पंचायत द्वारा नागरिकों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान भी किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ का नारा बुलंद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त समाज की स्थापना के लिए जन.जागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग को त्यागकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करेंए जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।वहा पर समस्त नागरिकों/कर्मचारियों को अवगत कराया गया कि डोर टू डोर कूडा कलैक्शन के दौरान व कूडा गाडियों के कूडा डाले। कूडा रोड, नाली/नाला, पोखर व सड़क पर न फैके। जिससे पर्यावरण को दूर्षित होने बचाया जा सकें।












