जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज का सपा नेता काके व श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

हाथरस। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के हाथरस आगमन पर शहर के आगरा रोड नवीपुर चौराहा एवं राधाकृष्ण कृपा भवन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ सपा नेता रामनारायण काके के नेतृत्व में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के हाथरस विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके एवं अनिल कुमार वार्ष्णेय पूर्व जिला प्रवक्ता तथा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं समर्थको द्वारा जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज और गौमाता का जय घोष करते हुए बड़ी श्रद्धा के साथ स्वागत सत्कार कर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए व पटका एवं राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई। रामनारायण काके ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ काके ने महाराज जी के आगमन को हाथरस के लिए एक गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर बताया।

सर्वसमाज में सभी लोगों को श्रद्धा सेवा सद्भाव एवं संस्कारों के मार्ग पर चलना चाहिए। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जगतगुरु शंकराचार्य के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।जगतगुरु शंकराचार्य जी का स्वागत करने वालों में राजेश कुमार उर्फ राजू कौशिक, कैलाशबाबू सोनी फांटे वाले, किरण फर्नीचर वाले, मोहित कश्यप एडवोकेट, चौधरी धर्मवीर सिंह, बंटी यादव,हेमंत गौड, सुनील कुमार दिवाकर,ताराचंद कुशवाहा, रूपकिशोर कश्यप, गौरीशंकर बघेल, योगेश समाधिया, बंटी सेंगर,अनिल कुमार शर्मा, जयप्रकाश वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, नरेश कुमार दिवाकर, सीताराम सविता,दिनेश भारती,अजयपाल दिवाकर आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment