
हाथरस। पुण्य पुरुषोत्तम मास के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस पहल द्वारा स्थानीय भैरों मंदिर कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन एवं सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने किया।
शिविर के दौरान जरूरतमंद एवं श्रद्धालुओं को गमछे, मौसमी एवं पौष्टिक फल जैसे आम और खरबूजा, शीतल गुलाब दूध शरबत, धूपबत्ती व अगरबत्ती आदि पूजा साम्रगी तथा दक्षिणा का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया और ग्रुप की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन ने कहा कि पुरुषोत्तम मास सेवा, दान और परोपकार का संदेश देता है। हमारा ग्रुप इसी भावना के साथ निरंतर सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सभी सदस्यो के सक्रीय सहयोग से सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर ग्रुप की सदस्याएँ श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती संगीता माहेश्वरी, श्रीमती श्वेता गोयल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती रेखा बंसल, श्रीमती सरोज गर्ग सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित थीं और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।












