थाना समाधान दिवस में हुआ शिकायतों का त्वरित निस्तारण

कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम नीरज शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
शनिवार को लगाए गये थाना समाधान दिवस में कुल आधा दर्जन शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें शिकायतों में से कई शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। समाधान दिवस का संचालन प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने किया। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें एसएसआई सनी पवार, एसआई दीपक शुक्ला, राजस्व निरीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री एवं क्षेत्र के लेखपाल शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंसा के अनुरूप शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता है, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment