
सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज के प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास साध्वी पूजा शास्त्री ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। कथा व्यास ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। कथा का रसपान करने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर गणेश यादव,राजेंद्र यादव,सोनू उपाध्याय,राकेश यादव, डॉ सुनील यादव,काले यादव,रामोतार यादव,धीरी सिंह यादव, मोहित यादव ,दीपक यादव,विष्णु यादव,ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।












