एमएलसी प्रत्याशी गुरुजी का किया स्वागत सम्मान

हाथरस I भारतीय जनता पार्टी द्वारा एमएलसी डा.मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरूजी को एमएलसी का पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद (प्रधान संगठन ) व जिला महामंत्री क्षत्रिय महासभा, ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एड. के नेतृत्व में गुरूजी का कार्यालय अलीगढ पहुंचकर फूलमाला, पटका, पगड़ी पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया।

स्वागत सम्मान करने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, ओमप्रकाश उर्फ़ ओमी पहलवान, मनोज सिसोदिया एड. प्रधान परसारा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद (प्रधान संगठन) व जिला महामंत्री क्षत्रिय महासभा आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment