
सहपऊ।थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महरारा मे समरसेबल का तार चोरी की घटना मे 1आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का तार बरामद किया है।।
पुलिस के मुताबिक गत 10 जून को हेमन्त पुत्र हरेन्द्र निवासी ग्राम महरारा द्वारा थाना पर सूचना दी कि 8 जून की रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा उसकी समरसेबल का 10 मीटर तार चोरी कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना के सफल खुलासा व घटना करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सहपऊ को निर्देशित किया गया था | जिसके क्रम में थाना पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 चोर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की गयी समरसेबल का तार बरामद हुआ है । गिरफ्तार चोर ने पुलिस को अपना नाम जसवंत सिंह पुत्र नेकसेलाल निवासी मौहल्ला झण्डा वाला कस्बा आँवलखेडा थाना बरहन जनपद आगरा बताया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मयंक चौधरी मय टीम शामिल थे।












