सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदाबाद में दबंगों ने एक व्यक्ति की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर निवासी मौहम्मद अनीस अहमद पुत्र इदरीस अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी गांव फरीदाबाद में कृषि भूमि है। जिस पर दबंग मुनेश कुमार, सुभाष, सुनील व करू पुत्रगण नेत्रपाल सिंह निवासी गांव फरीदाबाद का अबैध कब्जा था। राजस्व निरीक्षक व लेकखपाल द्वारा पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित को कब्जा दिलाया गया था। परन्तु कुछ समय बाद दबंगों ने पुनः उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है । रिपोर्ट
दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












