लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की चर्चा व समीक्षा

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ बैठक कर मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न सुझावों एवं विचारों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में आयोजित हुए मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों, धनराशि, टेंडर प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए  अधिकारियों से कहा कि इस वर्ष प्रस्तावित मेले की तैयारियों हेतु स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत यथास्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित थे।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment