
हाथरस।सिकन्द्राराऊ विधानसभा के ग्राम महौ में आयोजित एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह द्धारा फीता काट कर किया गया।

इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी ने सूरज भैया एवं अंकुर सिसौदिया का जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूरज भैया ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आयोजक समिति एवं युवा साथियों द्वारा मिले स्नेह के लिए कमेटी का प्रेम और विश्वास निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि यह प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हो तथा क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करे। सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को शुभकामनायें|












