
हाथरस-12 जून। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) शाखा द्वारा सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए एक दिव्य एवं प्रेरणादायक सेवा कार्य संपन्न किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कछला स्थित गंगा कुष्ठ आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों के बीच पहुँचकर न सिर्फ राहत सामग्री वितरित की, बल्कि प्रेम, अपनत्व और संवेदना का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। यह आयोजन सेवा, सहानुभूति और सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल बना।

आश्रम में निवासरत रोगियों की दैनिक आवश्यकताओं, स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए स्वापो संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर खाद्य, वस्त्र और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसमें 60 किलोग्राम चावल, 70 किलोग्राम दलिया, 30 किलोग्राम मसूर दाल, 50 किलोग्राम चीनी, 25 किलोग्राम लाहौरी नमक, एक टीन सरसों का तेल एवं विभिन्न प्रकार के मसाले, 2 बोरा सोयाबीन बड़ी, 5 बोरा चिड़वे (मुरमुरे), लीची एवं आम, 22 धोती एवं 22 पेटीकोट, 20 लुंगी, 20 धोती, 20 बनियान एवं 20 अंगोछे, 22 आरामदायक बेडशीट (चादरें), 50 किलोग्राम सर्फ (वाशिंग पाउडर) और 2 कार्टन नहाने/हाथ धोने का साबुन, 25 पैकेट (6 इंच) बैंडेज, 25 पैकेट (4 इंच) बैंडेज, 5 पैकेट कॉटन रोल (रुई) और 4 लीटर बीटाडिन सॉल्यूशन दिया गया।
आश्रम के वासियों ने संस्था के इस आत्मीय व्यवहार और सहयोग को देखकर बेहद भावुक मन से सभी सामग्री ग्रहण की और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था के पदाधिकारियों ने रोगियों से सीधा संवाद कर उनका हालचाल जाना और विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी यह सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
यह आयोजन केवल एक सामाजिक कर्तव्य या सामग्री का वितरण नहीं है, बल्कि यह हमारे परिवार के उन सदस्यों के प्रति प्रेम और संवेदना का समर्पण है जो खुद को अकेला महसूस करते हैं। समाज में कोई भी उपेक्षित नहीं है, यदि हमारे भीतर सच्चा सेवाभाव जगे, तो हर दुखद स्थिति को सुधारा जा सकता है। समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाना ही स्वापो का मुख्य संकल्प है।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में स्वापो संस्था के स्काई मेंबर्स और पदाधिकारियों ने अग्रिम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, संरक्षक गोविंद प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, केशव देव अरोरा,जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल ,मुकेश सिंघल, मनीष गोयल, मोहित गर्ग , गोपाल दास वार्ष्णेय , मनोज अग्रवाल,राहुल कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित थे।












