उपभोक्ताओं को बिल भुगतान की प्रक्रिया में आ रही संभावित कठिनाइयों को दूर करने और विभाग के राजस्व लक्ष्य को समय रहते पूरा करना द्वितीय क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है।
गुरूवार को चलाए गये अभियान तहत विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और बकाया बिजली बिल समय पर जमा कराने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के दौरान विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं को उनके बिल की स्थिति की जानकारी दे रहे हैं तथा समय से भुगतान न करने पर लगने वाले विलंब शुल्क या संभावित विद्युत विच्छेदन जैसी असुविधाओं से बचने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन माध्यमों के साथ-साथ विभागीय काउंटर या अधिकृत केंद्रों पर बिल जमा कराने की सरल प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सासनी द्वितीय क्षेत्र में चल रहे इस जनसंपर्क और वसूली अभियान को लेकर कर्मचारियों द्वारा लगातार विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में दस्तक दी जा रही है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि उपभोक्ता इस पहल में सहयोग करते हुए अपने बकाया बिलों का समय पर भुगतान करेंगे, जिससे क्षेत्र की विद्युत सेवाएं और अधिक सुदृढ़ व निर्बाध बनी रह सकें। 










