सिकंदराराऊ। शुक्रवार कल देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से सहालग की शुरुआत होती है। जगह- जगह शहनाईयों की गूंज सुनाई देती है। देवोत्थान एकादशी के पर्व को मनाने हेतु गुरुवार को बाजारो में जमकर गन्ने , सिंघाड़े, शकलकंदी की बिक्री हुई।
बतादे कि शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी है। इस दिन सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु को निंद्रा से जगाया जाता है। जिसके लिए गन्ना ,शकलकन्दी , बैगन ,मूली ,सिंघाड़ा आदि की देवो के स्वरूप में पूजा अर्चना की जाती है। जिसके चलते गुरुवार को बाजारों में गन्ना आदि की लोगो ने जमकर खरीददारी की। गन्ने की कीमत में खासा उछाल आया है। एक गन्ना 20 से 40 रुपए का बिका और सिंघाड़े 30 रुपए प्रति किलो बिके। बाजार में गुरुवार को सिंघाड़े कम दिखाई दिए। शुक्रवार को घर -घर जागो देवा देव जगाए जाएंगे। मान्यता यह भी है इस दिन से सभी मांगलिक कार्यो का भी प्रारंभ होता है।










