सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरतरखास में ससुरालियों ने दो सगी बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पति समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बरतरखास निवासी लता पत्नी गौतम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 नवंबर की रात्रि 8 बजे करीब ससुर केहरी सिंह, बहनोई पूरन पुत्र केहरी सिंह, पति गौतम पुत्र केहरी सिंह व देवर पवन ने बेवजह गाली गलौज कर उसके व उसकी बहन सीमा पत्नी पूरन के साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों बहने घायल हो गई। आरोपियों द्वारा दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









