गांव बसगोई में ग्रामीणों के खेत व घर के पास रखा धान का पुआल, बाजरे की करब और बिटोरा आग लग जाने के कारण ग्रामीणों में खलबली मच गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर हजारों का सामान जलाकर राख कर दिया। मगर फायर सर्विस कर्मियों बडी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाकर किसानों का कुछ हद तक सामान बचा लिया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बसगोई में एक खेत में रखे किसान के धान के पुआल में अज्ञात कारणों के आग लग गई। सुलगती आग से उठे धुआं के गुबार को जब ग्रामीणों ने देखा तो खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। सूचना पाते ही फायर सर्विस यूनिट बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए अपने संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझाकर शांत किया, जिससे आग को आसपास की अन्य संपत्तियों या घरों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग बुझा लिए जाने से ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। 










