महिला ने चखा विषाक्त हालत बिगडी किसा अस्पताल में भर्ती

गांव विधेपुर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। जानकारी होने पर परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गाव विघैपुर निवासी करीब छब्बीस वर्षीय रानी देवी पत्नी महावीर ने सुबह अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे थोडी ही देर में उसकी हालत बिगडने लगी, इसकी जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजन आनन-फानन में रानी को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पंहुचे जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला द्वारा विषाक्त खाने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment