सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला दमदमा में संपत्ति के विवाद को लेकर नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला दमदमा निवासी मोहित पुत्र राजपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 नवम्बर की शाम 7:30 बजे संपत्ति के विवाद को लेकर मोहल्ले के ही विनोद पुत्र जगन्नाथ सिंह, मनीष,जनी,अवनीश पुत्र विनोद बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी मां शशि देवी व भाई अनुज को आरोपियों ने मारपीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।








