अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती घायल

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव निहालपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दंपती का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के साले ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव सुल्तानपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र जय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 नवंबर को उसके बहनोई संजीव कुमार अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव निहालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे । तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल दंपती को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment