सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में नामजदों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जरीनपुर भुर्रका निवासी अखिलेश पुत्र आराम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 8 नवम्बर को अपने मकान पर दीपक जलाने को गया था। तभी गांव के ही रामप्रकाश पुत्र सौदान सिंह ,कुलदीप पुत्र रामप्रकाश बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।







