सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित एक गांव में खेत पर घास काट रही महिला को नामजद ने बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 14 नवंबर की शाम 4 बजे करीब अपने खेत में घास काट रही थी। तभी गांव का ही नवल पुत्र चेतराम ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा शोरगुल करने पर आस पास खेतों पर कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।








