पुत्री की ससुराल में पिता एवं भाइयों को पीटा


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव ख़िदरपुर में पुत्री से मिलने को पहुंचे पिता एवं भाइयों को पति एवं सास ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की पुत्री ने अपनी सास एवं पति के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव ख़िदरपुर निवासी प्रीति देवी पत्नी विपिन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व विपिन के साथ हुई थी। 14 नवंबर की शाम 6:45 बजे करीब उसके पिता रामप्रकाश ,भाई अंशुल कुमार , मुनेश कुमार व प्रवेश कुमार निवासीगण गांव धिरामई थाना मिरहची जनपद एटा उससे मिलने को उसकी ससुराल आए थे। तभी उसके पति विपिन कुमार एवं सास सरोज देवी ने बेवजह गाली गलौज कर उसके पिता एवं भाइयों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए। आरोपियों द्वारा उसके पिता एवं भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment