अवैध देशी शराब समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव पिपलगंवा बंबा के पास से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।


एसआई महेंद्र सिंह ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी राजकुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी गांव बरानदी थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 अवैध देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment