सीओ ने सासनी में आतिशबाजी दुकानों का किया औचक निरीक्षण, अग्निशमन तंत्र व स्टॉक की परखी स्थिति


​ सासनी आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सासनी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संचालित आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का जायजा लिया और दुकानदारों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
​निरीक्षण के दौरान सीओ ने दुकानों पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्र (फायर फाइटिंग इक्विपमेंट), पानी की टंकियों और रेत की बाल्टियों की स्थिति देखी। उन्होंने आतिशबाजी विक्रेताओं के लाइसेंस और उनके स्टॉक की भी गहनता से जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​सीओ ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे दुकानों के आसपास भीड़ जमा न होने दें और सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। किसी भी स्थिति में अनाधिकृत या अवैध रूप से पटाखों की बिक्री न की जाए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment