सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र प्यारे लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 5 नवंबर की रात्रि 9.30 बजे करीब मोहल्ले के ही रामवीर सिंह ,पवन,नितिन पुत्रगण रामवीर व सुनीता पत्नी रामवीर सिंह उसके घर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी रुक्मणी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











