सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर में शराब ठेके पर शराब खरीदने गए युवक की चोरों ने बाइक पार कर दी। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव असदपुर महमूदपुर थाना सिकंदराराऊ निवासी अमलेश कुमार पुत्र लायक सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 2 नवंबर की शाम 5 बजे करीब
गांव रतिभानपुर स्थित शराब के ठेके पर शराब खरीदने को बाइक पर सवार होकर गया था। युवक ने अपनी हीरो डीलक्स बाइक को ठेके के सामने खड़ा कर दिया । इस दौरान मौका पाकर चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। जब वह शराब लेकर वापस लौटा तो उक्त स्थान पर उसे बाइक नहीं मिली । युवक ने बाइक को इधर उधर काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई पता नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।











