धनतेरस पर्व पर उमड़ी भीड़, जमकर बिके स्वर्ण आभूषण एवं बर्तन:भीड़ के चलते बाजारों में बनी रही जाम की स्थिति

सिकंदराराऊ । धनतेरस पर्व के चलते शुक्रवार को कस्बा के बाजारों में बर्तनों एवं सोने चांदी की खरीददारी करने को लोगो की खासी भीड़ उमड़ी। लोगो ने जमकर बर्तनों एवं सोने चांदी के आभूषणो की खरीददारी की। देर शाम तक बाजारों में लोग खरीददारी करते हुए नजर आए । धनतेरस के पर्व को लेकर लोगो में खासा उत्साह नजर आया । भीड़ के चलते बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।


शुक्रवार को कस्बा व ग्रामीण अंचल में धनतेरस का पर्व पर श्रद्धा एवं आस्था के मनाया गया। धनतेरस के पर्व के चलते बर्तनों एवं स्वर्ण आभूषण की खरीददारी हेतु लोगो की खासी भीड़ बाजारों में उमड़ी। दुकानदारों द्वारा दुकानों को भव्यता के साथ सजाया गया । लोगो ने बर्तनों की दुकान पर पहुँचकर बर्तनों की जमकर खरीददारी की एवं सोने चांदी के आभूषण भी खरीदे। भीड़ के चलते बाजार में जाम की स्थिति बनी रही । दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा । जिसके चलते खरीददारी हेतु लोगो की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। धनतेरस पर्व पर लोगों ने बर्तनों ,स्वर्ण आभूषणों के साथ साथ झाड़ू की भी जमकर खरीददारी की। धनतेरस से पांच दिन का दीपोत्सव मनाया जाता है। धनतेरस , नरक चतुर्थी पूजन , दीपावली , गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व मनाए जाते है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment