विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में पाँच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सुंदर रंगोली और दीपों से भव्य रूप से सजाया।
शुक्रवार को आयेाजित कार्रक्रम में इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपोत्सव का यह महापर्व हमें सामूहिकता, समर्पण और आपसी सहयोग का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह पर्व आत्मज्ञान, अंतःकरण की शुद्धि, समृद्धि और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में सत्य, ज्ञान और प्रकाश को हमेशा प्रज्वलित रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर दीवाली की आत्मीय शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।











